जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: शरद पूर्णिमा पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत नीलधारा घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मीनारायण के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। हालांकि गंगा बंदी के बाद गंगा में जल कम है। लेकिन, फिर भी बड़ी संख्या में।
पूर्णिमा तिथि शुक्रवार शाम को लगी है इसलिए शनिवार को भी उगते सूर्य के समक्ष गंगा स्नान होगा। रात के समय नगरवासियों ने पूर्णचंद्र दर्शन किए। अश्विन मास के समापन पर गंगा स्नान करने के लिए धर्मनगरी में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आए।
श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी के साथ ही अन्य गंगा घाटों पर भी स्नान किया। हालांकि बहुत से यात्री स्नान के लिए ऋषिकेश भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट पर भी कर्मकांड संपन्न कराए।

