Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

महाशिवरात्रि पर भोले की भक्ति में लीन भक्त, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में भगवान भोले की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि की धूम है। देशभर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

श्रीनगर में शंकराचार्य महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीनगर में शंकराचार्य महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोले के जयकारे
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती की गई।

छवि

शिव के जयकरों से गूंजा अयोध्या का नागेश्वर नाथ मंदिर
भक्तों ने अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई और पूरी आस्था विश्वास के साथ पूजा-अर्चना की।

दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img