जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: सावन के अंतिम सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सावन के अंतिम सोमवार को रात में 2 बजे से ही श्रद्धालु पुरा महादेव मंदिर में पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर चुके हैं। इस दौरान पुलिस और पीएसी के अलावा आरएएफ की टुकड़ी भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।

