Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना कर दी आहुति

  • पूर्णाहुति पर लाक्षाग्रह पर उमड़ा जनसमूह

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह पर चल रहे आठ दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि यज्ञ के स्वाहाकर से ही पर्यावरण शुद्ध होकर जीवनीय वायु का संचार होगा। ब्रह्मलीन कृष्णदत्त महाराज ने इस पावन भूमि पर यज्ञों की प्रक्रिया शुरू कर हम सबके लिए आत्मिक, सामाजिक व आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया।

योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण में विद्यमान खतरनाक विषाणुओं से मानव जीवन सुरक्षित नही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में यज्ञ ही एकमात्र सशक्त साधन है। इस अवसर पर देश भर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

आचार्य विनोद कुमार, जयवीर दत्त, सोमदत्त भारद्वाज, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, अंकुर भारद्वाज ने भी अपनी अपनी वेदियों पर सस्वर वेदपाठ के साथ वेदोपदेश भी दिया। डॉ. अनिल कुमार, यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी, निमेष शास्त्री, डॉ. योगेश शास्त्री, शोदान शास्त्री, श्याम सिंह प्रमुख, श्रीपाल धामा, विष्णु त्यागी, विवेक, अशोक गुप्ता, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img