Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

बढ़ सकती हैं सराफा कारोबारी की मुश्किलें, दूसरे दिन भी सर्च

  • इनकम टैक्स के छापे के खौफ के चलते सदर के कई सराफा कारोबारियों की दुकानें रही बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर के सराफा कारोबारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयकर के साथ ही दूसरी एजेंसियों की एंट्री के बाद इस प्रकार की आशंकाएं जतायी जा रहीं हैं। हालांकि दूसरी एजेंसियों की अधिकृत पुष्टि नहीं की जा सकी है। वहीं, दूसरी ओर दूसरे दिन भी चारों स्थानों पर सर्च जारी रही।

सदर स्थित मैसर्स खेमचंद पवन कुमार प्रतिष्ठान, वेस्ट एंड रोड स्थित कोठी, दिल्ली रोड तेजवंत सिंह एन्क्लेव स्थित साझीदार के फ्लैट और कमला नगर नई दिल्ली श्यामा सराफ के समधी वे यहां भी सर्च जारी रही। शुक्रवार को सदर सराफा बाजार में कई कारोबारियों की दुकान पर ताले लटके रहे। आसपास की कई दुकानें बंद रहीं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि जो कारोबारी पवन जैन उर्फ श्यामा के साथ लेन-देन करते हैं। उनमें से कई जो छापे की कार्रवाई के बाद नजर नहीं आ रहे हैं। अपने अन्य करीबियों से छापे की कार्रवाई को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। गुरुवार की सुबह कार्रवाई शुरू होने के बाद शाम को कुछ अन्य अधिकारियों की टीम भी पहुंची है। इसके अलावा फोर्स भी बढ़ा दी गयी है।

मेरठ की पुलिस को भी इस पूरे आपरेशन में अब शामिल कर लिया है। आयकर अधिकारियों के साथ गुरुवार की सुबह जो पुलिस फोर्स पहुंची थी उसके ज्यादातर कर्मचारी सदर और बोम्बे बाजार में सामान की खरीदारी करते दिखाई दिए। प्रतिष्ठान व कोठी की घेराबंदी में स्थानीय पुलिस मुस्तैद नजर आयी।

वहीं, दूसरी ओर सुनने में आया है कि करीब 36 घंटे से ज्यादा की सर्च के बाद आयकर के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण कागजातों को पुलिंदा बांधा है। भारी मात्रा में नकदी और गोेल्ड मिलने की बात भी सुनने में आ रही है। हालांकि आयकर के अधिकारी इस संबंध में बाहर आकर मीडिया से कुछ भी जानकारी शेयर करने से मना कर रहे हैं। उनकी ओर से संदेश दिया गया कि रिपोर्ट हायर अथारिटी को भेजी जाएगी।

वहीं से प्रेस नोट मीडिया के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन इतना संकेत दिया गया है कि आने वाले दिनों में मेरठ में आयकर अफसरों की आवाजाही लगी रहेगी। इसकी शुरूआत मेडिकल के जाग्रति विहार निवासी नोएडा के एक सरकारी कांट्रेक्टर से हुई थी। वहां इसी माह करीब चार दिन तक आयकर विभाग की चार दिन तक कार्रवाई चली थी।

हालांकि कार्रवाई के बाद नोटिस जारी कर कुछ सवाल कान्टे्रक्टर से पूछे गए हैं। उनके यहां काफी बेनामी संपत्ति के कागजात मिले थे। जबकि श्यामा सराफ के यहां से बरामद किए गए सामान का ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आयकर अफसर यहां से भी अपनी परंपरा के मुताबिक कुछ बड़ा ही बरामद करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img