Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण से पत्रकार दिनेश राणा का निधन

  • मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ी गम की लहर

जनवाणी ब्यूरो |

शेरकोट: कोरोना के संक्रमण से पत्रकार दिनेश राणा का मंगलवार की रात को मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उधर शाम को उनका स्थानीय खो बैराज स्थित शमशान घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया।

मालूम हो कि नगर के मोहल्ला अफगान निवासी लगभग 52 वर्षीय दिनेश राणा पत्रकार की अचानक सोमवार को तबियत ख़राब हो जाने पर वह काशीपुर के अस्पताल में गए।

36 7

जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अपना कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। वह वापस धामपुर आए और अपना कोरोना टेस्ट कराया, लेकिन सोमवार देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उनके परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल धामपुर ले गए। जहां पर चिकित्सक उन्हें मुरादाबाद के लिए रैफर कर दिया।

दिनेश राणा की कोरोना रिर्पोट पाॅजिटिव आने के साथ मंगलवार देर मुरादाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

आज शाम चार बजे मुरादाबाद से उनका शव पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की मौजूदगी में खो बैराज के श्मशान घाट पर लाया गया। चिकित्सकों की टीम ने उनके बड़े बेटे को किट पहनाई और बेटे ने उनके शव को अग्नि दी। बताया जाता है दिनेश राणा बहुत ही सरल स्वभाव एवं हंसमुख व्यक्ति थे।

उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। साथ ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।। बताया जाता है दिनेश राणा के दो पुत्र एवं एक पुत्री है।

सबसे बड़ी पुत्री की कई वर्ष पहले शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे बिटेक की पढाई पूरी कर चुके है। अंतिम संस्कार के दौरान धामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा,डा. अंकित कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, पालिका लिपिक ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img