Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Film ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में शाहिद कपूर की उपस्थिति को लेकर निर्देशक ने दिया जवाब, कहा आपको 21 जून..

जनवाणी ब्यूरो |

बॉलीवुड अपडेट: सिनेमा जगत में इन दिनों ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, फैंस को भी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट हो रही है। कुछ फैंस तो एक्टर शाहिद कपूर को इस फिल्म में पहले भाग वाले राजीव के तौर पर देखना चाहते है। वहीं, अब इस मूवी में शाहिद की उपस्थिति को लेकर फिल्म के निर्देशक ने ​जवाब दिया है।

क्या बोले निर्देशक?

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में शाहिद होंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब का काफी लोग इंतजार कर रहे हैं। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कई फैंस बस इस सवाल का जवाब जानने को उत्सुक थे। उन्होंने निर्देशक से यह जानना चाहा कि क्या रोहित सराफ, जिब्रान खान और पश्मीना रोशन अभिनीत इस फिल्म में शाहिद कपूर अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

इसका जवाब देते हुए फिल्म के निर्देशक निपुण धर्माधिकारी ने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जवाब ना देकर रहस्य बनाए रखते हुए कहा, “आपको 21 जून को पता चल जाएगा”। ऐसा लगता है कि निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों में सरप्राइज करना चाहते हैं।

इस दिन होगी रिलीज

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में शीबा चड्ढा, कुशा कपिला, सुप्रिया पिलगांवकर, आकर्ष खुराना, शिल्पा विसाल शेट्टी आदि कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म 21 जून 20204 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म से शाहिद कपूर ने किया था अभिनय

दरअसल, इस फिल्म का सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर ने भी प्रमोशन किया है। वह इस फिल्म के मूल भाग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ;इश्क विश्क; से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव भी नजर आई थीं।

शाहिद कपूर वर्क फ्रंट

शाहिद के वर्क फ्रंट की तो वह इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ;तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया; में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म;देवा; को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img