Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

प्रदेश में किया जाए दिव्यांग आयोग का गठन

  • मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश में दिव्यांग आयोग का गठन करने सहित अनेक मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सोमवार को राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने चार सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा। दिव्यांगों ने मांग उठाई कि प्रदेश में दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए तथा उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो।

प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर दिव्यांग भवन बनवाया जाए। सभी बैंकों में व्हीलचेयर तथा रैंम की सुविधा दिव्यांगों को उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश में सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व निकाय विधानसभा लेकसभा विधानसभा राज्यसभा के चुनाव में दिव्यांगों का आरक्षण कोटा लागू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा, पीतम सिंह, कमाल अहमद, राजीव सैनी, मौ. शाही आलम, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img