- सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने बैठक में की चर्चा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसानों पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों समेत कृषि कानूनों को वापस कराए जाने के समर्थन में आगामी पांच फरवरी को गांव भैंसवाल में होने वाली महापंचायत के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
सोमवार को गांव भैंसवाल के प्राइमरी पाठशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 5 फरवरी में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर सर्वसमाज के साथ रणनीति तैयार की गई। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बैठक में गांव की सभी पट्टियों के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि पूर्व सांसद जयंत चौधरी की किसान महापंचायत में 36 बिरादरियों के किसान शामिल होंगे।
सर्वसम्मति से पंचायत के संचालन के लिए युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी। पंचायत में बालियान खाप के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को आमंत्रित करने किया गया है।
बैठक में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह कादियान पट्टी और संचालन देवराज पहलवान ने किया। बैठक में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

