Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित

  • भाजपाईयों ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी द्वारा दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में दिव्यांगों के कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेन्द्र सिंह व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा. रामजी लाल कश्यप, प्रसन्न चौधरी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और दीघार्यु होने की कामना की। श्रवणशक्ति बाधित 70 दिव्यांगों को कान की मशीन व चलने में अक्षम असहाय दिव्यांगों को बैशाखी वितरित की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंहामत्री पुनीत द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला सेवा सप्ताह कार्यक्रम संयोजक आनंद पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक अजय संगल, दामोदर सैनी, विशेष सरोहा, राजेंद्र मदलपुर, अनुज राणा, दिवाकर कश्यप, कपिल पंवार , 12 मंडलों के अध्यक्ष , पंकज गुप्ता ,आशीष पंवार, रोहित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, प्रमोद नामदेव, सनी, देव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने कुष्ठ आश्रम में किए फल वितरित

भाजपा नगर मंडल शामली द्वारा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम शामली में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। अवसर पर नगर के उपाध्यक्ष सतीश धीमान, संजीव लोहान, योगेंद्र निर्वाल, संजय बंसल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, मंत्री ब्रजमोहन शर्मा, सन्नी शर्मा, मनोज रोहिल्ला, रामनिवास सैनी, ओंकार भटनागर, अजय आर्य, अरविंद खटीक व बूथ अध्यक्ष दीपक गर्ग ऋषि पाल सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। एलम मंडल में सुधोध भारतीय ने अपने क्षेत्र में फल वितरित किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img