Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बीमारियों से लड़ने को भाजपा नेता ने बांटे गिलोय के पौधे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गुरुनानक देव जी की पुण्यतिथि पर शहर के शिव चौक पर भाजपा नेता विवेक प्रेमी और मनदीप शर्मा द्वारा गिलोय के पौधों का वितरण किया। भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने कहा कि आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं अनेको सामाजिक संस्थाओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार से सेवा कार्य चला कर महामारी से लड़ने में सरकार के हाथ मजबूत किए। साथ ही माहौल को नियंत्रण में रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसी कड़ी में हम सब का फर्ज है कि इस बीमारी को जड से खत्म करने में हाथ बढ़ाए। इसलिए गिलोय के पौधों का वितरण किया गया। ताकि लोग अपने घरों में गिलोय के पौधे लगाए और घर से ही प्राथमिक उपचार ले सकें। गिलोय का निरंतर सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती और इंसान में बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। यह कई प्रकार की बीमारियों को दूर करता है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी, मनदीप शर्मा, सुधीर मालिक, हिमांशु शर्मा, सोनू जुनेजा, रमेश बजाज, अक्षय मालिक, पारस भारद्वाज, मुकेश सैनी व गुलबहार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img