जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज़ाद समाज पार्टी की महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए आज माधवपुरम स्थित कार्यलय पर महानगर अध्यक्ष द्वारा नौशाद मलिक को मेरठ महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर पार्टी संस्थापक सदस्य बदर अली के अलावा ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र राछौती व प्रभारी डॉ ओमप्रकाश जाटव मौजूद रहे जबकि बधाई देने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता शमीम चौधरी, दानिश सैफ़ी, रूपकिशोर, श्री चन्द्र अब्दुल वाहिद व बेगराज आदि शामिल रहे।

