- डीएम ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद स्तरीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
शुक्रवार को शामली के आरके इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा खेल जीवन में अनुशासन व आगे बढ़ने तथा विकास की प्रेरणा देता है। खेल मानसिक, शारीरिक दोनों अवस्थाओं के लिए प्रमुख अंक है। वहीं तीनों तहसीलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। गत वर्ष के चैम्पियन मोहम्मद आजाद और रीना को जिलाधिकारी ने मशाल थमाकर खेलों का शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और योग क्रियाओं का प्रस्तुतिकरण किया।
वहीं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हर्ष मलिक प्रथम व वाजिद अली द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में गार्गी प्रथम व ज्योति द्वितीय स्थान पर रही।
इस मौके पर प्रबंधक उमेश सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, खेल संयोजक कैप्टन लोकेंद्र सिंह, संयोजिका डा. सीमा वर्मा, डा. अमित मलिक, महक सिंह एडवोकेट, डा. विनय सिवाच, नितिन वर्मा, ज्ञानेंद्र मलिक, मोहकम सिंह, वीके गुलाटी, कुलदीप सिंह, रणधीर सिंह, डा. रूचिता ढाका, डा. दीपाली गर्ग, पवन सिंह, वासिद, इंद्रपाल, प्रमोद निर्वाल आदि मौजूद रहे।

