जनवाणी ब्यूरो |
शामली/कैराना: कैराना में ढाई फीट कद वाले 28 साल के अजीम मंसूरी ने गुरुवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। कहा कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर पर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। आपका यह एहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।

सगाई को हुए एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक शादी नहीं कराई गई।

बताया गया कि उसकी होने वाली पत्नी बुशरा के माता-पिता निकाह के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके माता-पिता कहते हैं कि उसके दो और भाइयों के निकाह के साथ ही उसका भी निकाह करेंगे।

अजीम ने कहा कि मेरे माता-पिता को निर्देशित किया जाए कि वह मेरा निकाह दो दिन के अंदर करा दें।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना हैं कि अजीम उनके पास आया था। तहरीर ले ली गई है। उसके परिवार से बात करके शादी कराने का प्रयास किया जाएगा।

