Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

किसानों की दीवाली, 10 नवंबर तक मिलेगा 100 करोड़

  • कलक्ट्रेट में भाकियू का बेमियादी धरना समझौते पर समाप्त
  • शामली जिले के तीनों मिल 10 नवंबर तक करेंगे भुगतान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भाकियू का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को प्रारम्भ हुआ बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान रात में भी कलक्ट्रेट पर ही डेरा जमाए रहे, वहीं पर खाना बना और सोए भी। किसानों की शाम को अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला गन्ना अधिकारी तथा तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ हुए समझौते में आगामी 10 नवंबर तक 100 करोड़ का गन्ना भुगतान किए जाने पर भाकियू धरना उठाने पर सहमत हुई।

भाकियू ने जनपद की तीनों चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2019-20 का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया था। गुरुवार को धरना-प्रदर्शन पर गन्ना विभाग को कोई अधिकारी तथा चीनी मिलों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचें। जिस पर भाकियू ने रात में भी कलक्ट्रेट में ही डेरा डाले रखा।

किसानों ने कलक्ट्रेट में ही कढ़ाई चढ़ाई खाना बनाया। शुक्रवार को भी भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उप्र में गन्ना किसान बेहाल है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। शुक्रवार तक जनपद की तीनों चीनी मिलों पर 444 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान है।

62 15

सुप्रीम कोर्ट के 14 दिन में गन्ना भुगतान के आदेशों का चीनी मिल मालिक पालन नहीं कर रहे हैं। न ही प्रदेश सरकार मिल मालिकों पर गन्ना भुगतान के लिए दबाव बना पा रही है। ऐसा लगता है जैसे प्रदेश सरकार चीनी मिल मालिकों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। प्रशासन भी किसानों का भुगतान कराने में नाकाम है। उग्र आन्दोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। इस किसानों ने कलक्ट्रेट में गन्ने की होली भी जलाई।

शाम के समय भाकियू के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह तथा तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ समझौता वार्ता हुई। करीब पौन घंटा चली वार्ता चली। वार्ता में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने आगामी 10 नवंबर तक 100 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान दिए जाने का आश्वासन दिया। इनमें शामली चीनी मिल 37 करोड़, थानाभवन चीनी मिल 34 करोड़ तथा ऊन चीनी मिल 29 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान करेगी।

साथ ही, इसमें से सोमवार तक 35 करोड़ रुपये का भुगतान तीनों चीनों मिल किसानों को करेंगी। समझौता वार्ता में एडीएम अरविंद कुमार सिंह के अलावा शामली चीनी की ओर से गन्ना महाप्रबंधक डा. कुलदीप पिलानिया, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार सहरावत तथा थानाभवन के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर के अलावा जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह शामली रहे।

दूसरी ओर, भाकियू के प्रतिनिधि मंडल में भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, योगेंद्र सिंह, गुड्डू बनत, संजीव राठी, गय्यूर हसन, ओमपाल सैनी, मास्टर जाहिद, दीपक शर्मा, लाखन सिंह, पदम केडी, अजय तोमर, सद्दाम, प्रदीप त्यागी, कुलदीप, फुरकान आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img