Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बीडीओ कांधला के अस्पष्ट सूचना देने पर डीएम नाराज

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण के दौरान कैराना तहसील के राजस्व ग्राम इस्सोपुरटील में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान बीडीओ कांधला सुनील कुमार के द्वारा अस्पष्ट सूचना दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट की।

जिलाधिकारी जसजीत कौर के द्वारा मंगलवार को गांव इस्सोपुरटील में शीतकालीन भ्रमण किया गया। डीएम ने इस दौरान विकास विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ कांधला सुनील कुमार के द्वारा अस्पष्ट सूचना दिए जाने पर जिलधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट की। सहायक विकास अधिकारी के द्वारा पीएम किसान पर कार्य पूर्ण न होने पर फटकार लगाई और अगले दो दिनों में गांव में कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। गांव में अतिक्रमित चकमार्ग, सुरक्षित, भूमि खाली कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए।

सीडीपीओ ललिता शर्मा द्वारा बाल विकास पुष्टाहार योजना की जनकारी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पांच गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी, साड़ी, ड्राईफ्रूट गिफ्ट वितरित किए। बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ नलकूप पर मीटर लगाए जाने की समीक्षा की। जिसके बाद इस्सोपुरटील स्थित प्राचीन शिव मंदिर में डीएम, एडीएम के द्वारा पूजा अर्चना की गई। गौशाला का निरीक्षण कर विधिवत गौपूजन कर गाय को काऊ कोट पहनाया गया। जिलाधिकारी ने गौशालाओं में अलाव जलाने, हरे चारे की उपलब्धता एवं काऊ कोट की व्यवस्था के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार, अन्य प्रधान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img