- डीएम ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर : सीएमआईएस पोर्टल के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस एवं पैकपैड के अधिकारियों के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरतने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाएं जो अपूर्ण है उन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए व निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कार्यों के प्रगति की फीडिंग सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन रखी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए की निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आईटीआई, विद्यालयों एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

