जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जहां के बच्चें, किशोरियां व महिलाएं कुपोषित रहेगीं तो वह समाज कैसे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार का उठान व वितरण समय से हो, ऐसा न करने वालों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पांच आंगनबाडी केंद्रों का निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सैम व मैम बच्चों की स्थितियों में सुधार करने के लिए भी कहा तथा माता-पिता को पुष्टाहार व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।

