- बागपत तहसील में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में लगाया गया समाधान दिवस
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर की तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने 26 में से नौ शिकायतों का निस्तारण किया। साथ ही अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपकर समाधान के आदेश दिए। साथ ही लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। वहीं खेकड़ा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीडीओ व एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। 19 शिकायत में किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

बागपत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि जो शिकायतकर्ता तहसील में आए उससे अच्छा व्यवहार करें और शिकायत का प्राथमिकता पर निस्तारण होना चाहिए। साथ ही निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। वहीं सरकारी जमीन पर जहां भी कब्जा हो रहा है उसको हटाया जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
यदि किसी की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने वहां आयी 26 शिकायत में नौ का निस्तारण करते हुए अन्य का निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं खेकड़ा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीडीओ हुबलाल व एसडीएम अजय कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायते आई।
जिनमें से राजस्व की 10 पुलिस की 3 विद्युत की 2 जल निगम 1 व अन्य 3 शिकायत प्राप्त हुई, लेकिन वहां किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने शिकायते संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनका निस्तारण तय समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर सीओ मंगल सिंह रावत, ईओ अनिल पंडित, मंडी सचिव जयप्रकाश धामा आदि मौजूद रहे।

