Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

डीएम ने रात में सड़क किनारे पड़े निराश्रित लोगों को बांटे कंबल

  • रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार देर रात को शामली रेलवे स्टेशन, मिल रोड, रेलवे रोड, मिल गेट, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक के पास आदि स्थानों पर पहुंचकर वहां खुले आसमान में सोने को मजबूर लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। डीएम ने सड़क किनारे ठंड में सोने को मजबूर लोगोें को रैन बसेरों में पहुंचने का आहवान किया। रेलवे स्टेशन पर डीएम को एक बच्चा मिला जिसको रैन बसेरा भेजा गया और उसके निर्देशित किया गया कि उसके परिवार वालों की पहचान कर बच्चे को सौंपा जाए।

डीएम जसजीत कौर ने रैन बसेरों का भी जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा में आने वाले व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु रजाई कंबल आदि की व्यवस्था मुहैया कराई जाए। कोई व्यक्ति खुले आसमान में तो रात नहीं काटे रहा है, ऐसे व्यक्तियों को तत्काल रैन बसेरे में ठहराया जाएं। सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था अभी से शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर ली जाए।

रैन बसेरों में पानी, शौचालय, रजाई, गद्दे, मास्क, सैनिटाइजर के अलाव सभी व्यवस्था पूर्ण हों। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इस दौरान डीएम के साथ तहसीलदार प्रशांत अवस्थी सहित नगर पालिका के अधिकारी मोजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img