Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

अमृत महोत्सव: डीएम ने साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी अमृत महोत्वस को उत्साह के साथ मनाया

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डेय ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि स्वयं और देश को भाषाई, सांस्कृतिक और अदृष्य बन्धनों से आजाद कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिनके कारण हमारा देश आज भी गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ है।

डीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर जिले में नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली 75 साईकिल सवार स्वयंसेवियों को 7500 मीटर की स्वतंत्रता की साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।

डीएम रमाकांत पाण्डेय ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिला बिजनौर में भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है।

समारोह का शुभारम्भ शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे प्रधामनमंत्री द्वारा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद, गुजरात में किया गया। उन्होंने यह बताया कि देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र एवं देश प्रेम की भावना को जागृत और बलवती बनाने के लिए 12 मार्च, 1930 से पांच अप्रैल, 1930 तक महात्मा गांधी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दांडी यात्रा के तर्ज पर 25 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को भव्य रूप में मनाए जाने के उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रा के बाद जन्म लेने वाली युवा पीढ़ी को उसके गौवरपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराया जाएगा ताकि उनमें राष्ट्रीय प्रेम और राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना उत्पन्न हो सके।

डीएम ने आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर जिले में नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली 75 साईकिल सवार स्वयंसेवियों को 7500 मीटर की स्वतंत्रता की साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।

साईकिल रैली में सभी साईकिलों पर स्वतंत्रता आंदोलन के प्ले कार्ड लगाए गए थे, जिन पर सवार साईकिस्ट देश भक्ति पर आधारित नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों पर निर्धारित दूरी तेय कर समापन ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल कैम्पस में स्थापित शहीद स्मारक पर पहुंचे, जहां समापन स्थल पर उनका उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा द्वारा राष्टगीत वंदेमातरम का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कार्यक्रम का शानदार संचालन केपीएस के लेक्चरार आसिफ गय्यूर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला समन्वयक, नम्रता सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img