Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

स्कूल खोले जाने के संबध में डीएम ने दिए निर्देश

  • डीएम ने कहा कि समस्त स्कूल प्राथमिक चिकित्सा कीट और डाक्टरी सुविधाए पर दे विशेष ध्यान

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने गुरूवार को बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर के सभागार में जनपद में संचालित विद्यालयों में भोतिक रूप से पठन-पाठन पुन: प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्यो को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।

डीएम रमाकान्त पाण्डेय ने समस्त प्रधानाचार्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को स्कूल आने की अनुमति नही दी जायेगी, उन्हे स्कूल में प्रवेश नही दिया जाये और अगर किसी बच्चों को हल्के बुखार, जुकाम और खासी की शिकायत हो तो उसे भी प्राथमिक उपचार के लिए घर भेज दिया जाये।

उन्होने कहा कि समस्त स्कूल प्राथमिक चिकित्सा किट और डॉक्टरी सुविधाओ पर भी विशेष ध्यान देंगे। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की लापरवाही बर्दाश्त नही कि जायेगी, समस्त स्कूल उनका पालन पूरी गुणवत्ता के आधार पर कराना सुनिश्चित करेगे।

20 15

उन्होने कहा कि समस्त स्कूल बच्चों को समय समय पर कोरोना वायरस से बचाव के निर्देश देते रहे ताकि बच्चे उनका पालन गंभीरता से कर सके। उन्होने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने अपने स्कूलों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रखेगे।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित शासन द्वारा निर्गत फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित दिशा-निर्देशों का अनुपालन के लिए सामुहिक रूप से शपथ ग्रहण करायी गयी।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चन्द, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्कूली प्रधानाचार्य मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img