जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर 24 नवजात बच्चियों के परिजनों को किट, मिष्ठान, कपड़े व बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने बच्चियों के परिवारजनों से कहा कि बधाई हो आपके यहां बेटी हुई है, यह आगे चलकर नाम रोशन करेगी। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों व प्रसुताओं के परिवारजनों व तीमारदारों से पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी चिकित्सालय में नहीं है।

