Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधानों ने जताया सुरक्षा को खतरा

  • सीएम के नाम ज्ञापन देकर शस्त्र लाइसेंस और मानदेय देने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों के लिए ब्लॉक चरथावल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने और मानदेय दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों का मानदेय भी 213 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 400 करने की मांग की गई।

सोमवार को खंड विकास कार्यालय चरथावल में क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों ने प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत को दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि उन्हें जान का खतरा रहता है इसलिए जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए। ग्राम प्रधानों ने कहा कि इंटरनेट के नेटवर्क की कमी की वजह से मनरेगा मजदूरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लग पाती है, जिसके चलते मस्टररोल शून्य हो रहा है। उपस्थिति
उन्होंने मांग की कि मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति पुराने तरीके से ही लगाई जाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को 213 प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता है, जो महंगाई के जमाने में बहुत कम है।

इसलिए मनरेगा मजदूरों का मानदेय 400 रुपया प्रतिदिन किया जाए। ग्राम प्रधानों ने शासन से राज्य वित्त आयोग और प्रशासनिक सुधार के संबंध में की गई सिफारिश भी लागू करने की मांग की। ग्राम प्रधान ने कहा कि सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और शौचालय केयरटेकर का मानदेय भी शासन स्तर से मुहैया कराया जाए। ग्राम प्रधानों ने अपने मानदेय की भी मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचित इकाई होने के बावजूद शासन प्रशासन की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राहुल, महिपाल, संजय त्यागी, कुशल पाल, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img