Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने मॉकड्रिल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, दौरे को लेकर रहा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: आगामी 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू हुए मॉकड्रिल का जिलाधिकारी के बालाजी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉकड्रिल का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उधर, जिलाधिकारी के दौरे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

67 4

गौरतलब है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए आगामी 16 जनवरी से देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाने का कार्य शुरू किया जाना है। इसे लेकर स्वदेशी वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

जिसे लेकर सोमवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मॉकड्रिल का कार्य शुरू किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मोक ड्रिल में सरकारी कर्मचारियों को लगने वाली वैक्सीनेशन के लिए व्यवस्था शुरू की गई है। मॉकड्रिल के निरीक्षण के लिए सोमवार की सुबह अचानक जिलाधिकारी के बालाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने मॉकड्रिल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने शुरू होने वाले वैक्सीनेशन में व्यवस्था आदि बनाने के लिए मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों चिकित्सकों व पुलिसकर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने तमाम तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीराम प्रेमी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अचानक जिलाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पाकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img