Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

चेहल्लुम पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम: डीएम जसजीत कौर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी कार्यालय में चेहल्लुम त्योहार के दृष्टिगत आयोजित बैठक में उपस्थित चेहल्लुम कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि चेहल्लुम को लेकर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगे, भीड़ भाड़ इकट्ठी नहीं होगी और न हीं कोई जुलूस आदि नहीं निकाले जाएंगे।

उन्होंने उपस्थित कमेटी के सदस्यों से कहा कि अब तक तुम्हारे द्वारा अन्य त्योहारों में भी जो सहयोग प्रदान किया गया है उसी प्रकार आगे भी अपना सहयोग प्रदान करें और प्रशासन का सहयोग करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कोविड के चलते सभी पालन अपनाते हुए अपने घरों में रहकर घर के आंगन में ही सौहार्दपूर्ण अपने त्योहार को मनाए।

इस अवसर पर चेहल्लुम कमेटी के सदस्यों ने डीएम द्वारा कही गई बातों पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने चेहल्लुम त्योहार के दृष्टिगत सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटौ को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित चेहल्लुम त्योहार कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img