- वीडियो स्क्रीन और पोस्टर के माध्यम से लांच
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने जनपद के बॉलीवुड गायक गोविंद कौशिक के ‘कैसे बुलाऊं सांवरे’ एल्बम को लांच किया गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर व अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के समक्ष ‘कैसे बुलाऊं सांवरे’ एल्बम को वीडियो स्क्रीन एवं पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसकी उनके द्वारा प्रशंसा की गई। इस एल्बम की सराहना करते हुए मुख्य भूमिका में जिले की होनहार चाइल्ड आर्टिस्ट मिशा गोयल ने रोल अदा किया है। मिशा गोयल को जिलाधिकारी द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, आशा की कि एल्बम को जनपद शामली के साथ प्रदेश व देश के लोग बहुत पसंद करेंगे।
‘कैसे बुलाऊं सांवरे’ एल्बम में मिशा गोयल के साथ साथ विक्की जैन, संजीव बालियान, दीक्षा शर्मा ने भी भूमिका निभाई है। गायन कनिका अनंत, लेखन एवं कंपोज विशाल गर्ग, संगीत मोनू बच्चस तथा सिनोमेटोग्राफी और एडिट फैजल सीड ने किया है। गोविंद कौशिक के अनुसार एससीआई यूट्यूब चैनल पर गोविंद कौशिक सर्च करके देख सकते है। जिसको एससीआई के आनर और श्याम जगत के शोमैन कहे जाने वाले श्याम अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।

