Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारंभ

  • जनपद में 110 टीमें घर-घर जाकर करेगी टीबी जांच

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिलधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया और टीमों को रवाना किया।

शनिवार को जनपद में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का जिलाधिकारी जसजीत कौर जिलाधिकारी ने सीएचसी में फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से अपील की क्षय रोग छिपाये नहीं उपचार कराए। इलाज से टीबी की बीमारी पूर्णत: ठीक हो सकती है।

इस अवसर पर सीएमओ डा. वीबी ढाका और जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सफल कुमार ने बताया कि घर-घर टीबी खोज अभियान में पूरे जनपद में 110 टीमें लगाई है। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे जिनमें एक महिला भी शामिल होगी। प्रत्येक टीम पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गय है।

अभियान में लगाई गई कुल 110 टीमें परे जनपद क जनसंख्या का 20 प्रतिशत यानी 316831 लोगों को कवर करेगी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी तक चलने वाले 10 दिवसीय अभियान में टीमें घर-घर जाकर बलगम की जांच करेंगे, जिनकी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा।

इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, डीपीसी राहुल त्यागी, एसटीएलएस रोहित कुमार, रामबीर आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा शुभारंभ कर टीम का रवाना किया।

कैराना में डा. भानु प्रकाश, कांधला में डा. तिलक सिंह, थानाभवन में डा. रवि पालीवाल, बाबरी में डा. दिग्विजय सिंह, लिसाढ़ में ग्राम प्रधान ने ने टीम को हरी झंडी देकर रवाना किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img