- डीएम ने एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गन्ना समिति बिजनौर के प्रांगण में भाकियू की एक बैठक आहूत की गयी। कोरोना महामारी के दृष्टिमत सभा में केवल ब्लॉक अध्यक्ष व तहसील अध्यक्षों को ही बुलाया गया। सभा में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में जनपद के किसानों की भागीदारी बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई तथा पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी भी दी गई।
सभा से पूर्व जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व जिला महासचिव सुनील प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम बिजनौर से मिला तथा गन्ना भुगतान गेहूं की बिक्री तथा नहरों में पानी पानी छोड़ने जैसे मुद्दों पर बात की गई। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, राजेंद्र सिंह, सुनिल कुमार प्रधान, वीर सिंह डवास, अशोक कुमार, विजय सिंह, समरपाल सिंह, उदयवीर, अरविंद राजपूत, धर्मवीर सिंह, संजीव कुमार, लक्षमी नारायण, दर्शन सिंह, फौजी दुष्यंत राणा, राकेश प्रधान उपस्थित रहे।

