Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

शिक्षक हत्याकांड के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • पंद्रह पंद्रह हजार के इनामी है पकड़ी गये दोनों हत्यारोपी

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: चुनावी रंजिश के चलते शिक्षक की हत्या करने वाले दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्त में आए दोनों हत्यारोपी पंद्रह -पंद्रह हजार के इनामी है । पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं ।

क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा में चुनावी रंजिश के चलते 18 मई की रात्रि पूर्व प्रधान अजब सिंह ने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए गाव के है रहने वाले शिक्षक संजय गुर्जर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों ने घटना के दौरान गांव में तमंचे लहराते हुए दहशत का माहौल बना दिया था। रात्रि में हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया था। मृतक के भाई राजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश पूर्व प्रधान अजब सिंह व तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया था ।

हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र व उसका पुत्र प्रवेंद्र फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड के दोनों वांछित आरोपियों पर 15 -15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था । आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस को सोमवार वार को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी अकोंधा तिराहे के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और पकड़ कर दोनों आरोपियों को कोतवाली ले गई । पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर के दो तमंचे तथा चार कारतूस भी बरामद किए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरवीर सिंह ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की बात कही है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img