- न्यायालय में 30617 वादों के सापेक्ष 29630 वाद किए निस्तारित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपने न्यायालय में विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रस्तुत सभी 151 वादों का निस्तारण किया। राजस्व विभाग के तहत न्यायालयों में कुल प्रस्तुत 30617 वादों के सापेक्ष 29630 अर्थात 96.77 प्रतिशत वाद निस्तारित किए गए।

