Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

डीएम साहब, हम न्याय के लिए 30 साल से भटक रहे

  • बेटियों की नहीं हो रही शादी, रास्ता खराब, कैसे आए बारात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीते 30 वर्षों से पुष्प विहार शेखपुरा के निवासी सने हुए कीचड़, जलभराव वाले रास्तों पर चलने के मजबूर हैं। बेबसी इतनी कि स्कूली बच्चों को कैसे ले जाएं। लाचारी ऐसी कि बेटियों की शादियां भी नहीं हो रही हैं क्योंकि बरात कैसे आए। पुष्प विहार शेखपुरा अपनी दुर्दशा पर खून के आंसू बहा रहा है मगर इसे पोछने के लिए ना तो कोई जनप्रतिनिधि आगे आया और ना ही शिकायतों पर कोई अधिकारी सुनने को तैयार हैं। थक हार कर आखिरकार स्थानीय लोगों ने धरने पर बैठने का मन बनाया और दो दिनों से लगातार रास्ता सही कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

आपको बता दें कि टीपी नगर थानाक्षेत्र स्थित पुष्प विहार शेखपुरा में दो दिनों से वार्ड-15 के पार्षद पद के प्रत्याशी मोहित कश्यप क्षेत्रवासियों के साथ अनशन त्याग कर धरने पर बैठे हैं। क्षेत्र वासियों का कहना है कि डीएम साहब को आना ही पड़ेगा हमारी गलियों का निरीक्षण करने के लिए। नहीं आए तो पांच सितंबर को कलेक्ट्रेट पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी धरने पर बैठेंगे। बस्ती को बसे हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि हमारी बस्ती का सरकार ने बजट पास कर दिया है, लेकिन हमारे रास्ते का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।

11

कच्चा रास्ता होने के कारण हल्की बारिश में जल भराव की स्थिति इस कदर हो जाती है कि लोगों का निकलना बढ़ना मुश्किल हो जाता है। रास्ते में कीचड़ की वजह से बाइक फिसल कर लोग चोटिल भी हो जाते हैं। कई बार क्षेत्रवासी अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को स्कूल ले जाते हैं इस दौरान रास्ते में कीचड़ के कारण पैर फिसल जाता है और बच्चे गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों की समस्या का मुद्दा उठाते हुए मोहित कश्यप पांच दिन का अनशन त्याग कर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ कई बुजुर्ग भी अनशन त्याग कर धरने में शामिल है।

विधायक ने मुख्य अभियंता से की रोड कनेक्टिविटी पर चर्चा

मेरठ: कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। विधायक अमित अग्रवाल ने पश्चिम क्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड व अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभाग की सड़कों को लेकर गंभीर चर्चा की। जानकारी देते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण एवं सड़क सुधार कार्यों के साथ लिंक रोड कनेक्टिविटी, ऐलिवेटेड रोड एवं ओवरब्रिज को लेकर अपने सुझाव अफसरों से साझा किए। विधायक ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता और अन्य कई विषयों पर अफसरों से चर्चा हुई है और तेज गति से विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img