Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस दौरान जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने, चकरोड की पैमाइश कराने व मारपीट के मामलों में कार्यवाही कराने की मांग सहित अनेकों समस्याएं आई। जिस पर जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी अभिषेक झा, एसडीएम निकिता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img