Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी व्रत के दिन करें ये पांच उपाय,धन धान्य से लेकर सभी परेशनियों का होगा निवारण

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी व्रत के रूम में मनाया जाता है। इस तिथि को आंवला एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि, इस दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति के भाग्य, सुख, धन और खुशियों में वृद्धि होती है। साथ ही धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। वहीं, इस बार आंवला एकादशी व्रत 10 मार्च को रखा जाएगा।

इस बार एकादशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दौरान शोभन योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से धन-धान्य में वृद्धि, परेशानियों का निवारण व भाग्योदय हो सकता है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में….

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करें। इससे साधक के धन-धान्य में वृद्धि के योग का निर्माण होता है।
  • इस बार आमलकी एकादशी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आप भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। इसके बाद इसे पीले कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे साधक को व्यापार, निवेश और नौकरी में धन लाभ की प्राप्ति होती है।
  • आमलकी एकादशी के शुभ अवसर पर आप आंवले का सेवन करें। मान्यता है कि इससे व्यक्ति की सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होती है।
  • आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के समय प्रभु को 11, 21 या 108 तुलसी पत्र अर्पित करें। मान्यता है कि इससे वह प्रसन्न होते है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • आमलकी एकादशी पर शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और सभी पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img