Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गन्ना सर्वे के दौरान न बरतें लापरवाही: जीएम

  • 15 अप्रैल से 15 जून तक किया जाएगा गन्ना सर्वे

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना सर्वे स्टाफ के प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रधान प्रबंधक ललित कुमार द्वारा गन्ना सर्वे कार्य निष्पक्ष रुप से करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। गन्ना सर्वे के लिए 35 टीमों द्वारा 15 अप्रैल से 15 जून तक किया जाएगा।

शुक्रवार को क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आयोजित गन्ना सर्वे स्टाफ के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान प्रबंधक ललित कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारियों को गन्ना सर्वे का कार्य स्वयं निष्पक्ष रुप से करना चाहिए, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गन्ना सर्वे के दौरान किसी कर्मचारी द्वारा कोई भी लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा सर्वे से संबंधित विभागीय जानकारी देते हुए अवगत कराया कि चीनी मिल व विभाग द्वारा 35 टीम बनाकर सर्वे कराया जा रहा है, सर्वे से पूर्व कृषक को घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा जो कृषक घोषणापत्र नहीं भरेगा उसका सट्टा आगामी सीजन में संचालित नहीं किया जाएगा।

सर्वे टीम द्वारा सर्वे से पूर्व संबंधित गांव में प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषकों को सर्वे की सूचना दी जाएगी, गन्ना सर्वे का कार्य 15 अप्रैल से 15 जून तक किया जाएगा तथा सर्वे कर्मचारियों का अंत में जानकारी हेतु टेस्ट भी लिया जाएगा।

मुख्य गन्ना अधिकारी एमपी राणा ने कहा कि इस वर्ष पौधा गन्ना का सर्वे नाप कर किया जाएगा एवं गत वर्ष के पौधा गन्ना को पेडी करने हेतु प्लाट पर ही एचएचसी के द्वारा सत्यापित किया जाएगा एवं चेकिंग के लिए संबंधित जोनल प्रभारी को निर्देशित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान ईडीपी, फील्ड एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img