0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने को टीमें गठित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पल्स पोलियो चक्र के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं कोर पीसीआई जनकल्याण समिति के द्वारा शनिवार को दो दिवसीय पोलियो जागरूकता ई-रिक्शा प्रचार रैली का शुभारंभ किया गया। 20 मार्च से 26 मार्च तक पोलियो का चरण चलेगा, जिसमें 505 टीमों द्वारा घर-घर एवं 37 ट्रंजिट टीम पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
शनिवार को पल्स पोलियो जागरूकत प्रचार रैली का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर एवं डा. महिमा एसएमओ शामली के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि उक्त पोलियो जागरूकता रिक्शाएं जनपद के समस्त गली-महौल्लो में जाकर पोलियो का प्रचार-प्रसार करेगी।
यह चरण 20 मार्च 2022 से प्रारंभ होरक 26 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसमे 20 मार्च रविवार को जनपद में 685 बूथ पर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सात दिवसीय चरण में 505 टीम द्वारा घर-घर जाकर एवं 37 ट्राजिट टीम बस अडडों एवं रेलवे स्टेशन पर तथा 27 मोबाईल टीम द्वारा भट्ठों एवं धुमन्तु परिवारों को तथा शेष बच्चों को 26 मार्च को बी-टीम द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
रैली में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकार डा. आरबी सिहं, दीपक शर्मा आरआई सहायक, जयवीर सिहं, परेवज तालिब, अशोक कुमार डब्ल्यूएचओ, सराफत एवं कुमारी शिवानी शर्मा के पीसीआई कोर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

