Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, श्रद्धालुओं ने किया यात्रा के लिए प्रस्थान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। जिसके बाद भक्तों में भारी उत्साह नजर आया है।

बीते दिन यानि शुक्रवार सुबह पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया रवाना हुआ था और 20 मई यानि शनिवार को सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए हैं। इस दौरान कपाट खुलने के बाद भक्तों ने जय कारों के साथ हेमकुंड सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजन किया व गुरूद्वारें में माथा टेका है।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ होने के कारण इस बार यात्रा में 60 साल से अधिक आयु के श्रद्धालु और बच्चों को आने की अनुमति नहीं है। एक दिन में हेमकुंड साहिब जाने के लिए सिर्फ ढाई हजार यात्रियों को ही अनुमति दी जाएगी।

इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, डेकन के प्रभारी ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह, 418 इंजीनियर कोर के कर्नल सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं जत्थेदारों में दिल्ली से आए देवेंद्र कोर का जत्था, पंजाब के गुरदासपुर से बलजींदर का जत्था, रोपण से जगदीप सिंह के जत्थे के अलावा पंजाब रोडवेज के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

बता दें कि, इस यात्रा पड़ाव में गोविंदघाट, पुलना, घांघरिया की दुकानें खुल गई हैं। जिसके बाद यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु गोविंदघाट से सामान खरीदकर यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img