- कृषि विभाग के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण ऑनलाइन और योजनाओं का उठाएं लाभ
मुख्य संवाददाता |
बागपत: डीएम शकुन्तला गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उप घटक पर डोप मोर क्रॉप माइक्रोगेशन एवं आर के वी वाई वर्ष 2020- 21 के कार्यक्रमों के अनुमोदन क्रियान्वयन सफल संचालन एव अनुश्रवण/ भौतिक सत्यापन हेतु जिला स्तरीय क्रियायान समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि कृषकों के हित में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
जिससे कि किसान योजना से सीधे जुड़ सकें। जिलाधिकारी ने कहा की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2020 -21 में खरीफ़ मौसम हेतु बागपत में फल क्षेत्र के विस्तार हेतु 20 हेक्टेयर लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें 15 हेक्टेयर में केला के लिए व 5 हेक्टर अमरूद के लिए।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वर्ष 2020- 21 में ड्रिप सिंचाई के अंतर्गत 695 और स्प्रिंकलर सिंचाई के अंतर्गत 545 कुल 1240 हेक्टयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना में लघु सीमांत किसानों को कुल लागत का 90 प्रतिशत एवं अन्य सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान देय है।

इस योजना में प्राप्त लक्ष्य 1240 हेक्टेयर के सापेक्ष 90 प्रतिशत हेक्टेयर कार्यक्रम के लिए किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा और सभी को कार्यक्रम करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर पंजीकरण कराकर आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष और दैनिक कार्यक्रम हेतु आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह उद्यान निरीक्षक सर्वेश चंद्र सहित आदि अधिकारी व किसान बंधु उपस्थित रहे।

