- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के साथ दौड़ रही है। मोदी के रूप में भागीरथ ने आकर विकास की नई गंगा बहा दी है। मंगलवार को विनीत शारदा रेलवे रोड स्थित अवध संगल के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। सड़कें साफ सुथरी हैं। हाईवों पर वाहन दौड़ रहे है। कानून व्यवस्था चाकचौबंद है।
सपा सरकार में कैराना से व्यापारियों का पलायन हो रहा था, लेकिन आज व्यापारी आज कैराना में वापस आकर उद्योग लगा रहे है। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना अरशद मदनी द्वारा आल्लाह व शिव पर दिए गए ब्यान पर कहा कि भाजपा गीता, रामचरित्र, बाईबल, गुरूग्रंथ व कुरआन का सम्मान करते हैं। भाजपा कभी धर्म की राजनीति नहीं करती। शिव व आल्लाह को एक कहना गलत है। शिव अनादिकाल से है, जबकि अन्य धर्मो को बनाया गया है।
इस अवसर पर जिला संयोजक आशीष मित्तल, मोदी सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल, गौरी शंकर जिंदल, अवध संगल, महेश गोयल, सोनू आनंद गोयल आदि मौजूद रहे।

