Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

शक की सुई अपनों पर ही

  • डबल मर्डर में पुलिस हत्यारों की पहुंच से बहुत दूर, आईजी ने मौके पर की जांच-पड़ताल
  • मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए जुटी कई एजेंसी

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कस्बे की रामलीला मैदान के समीप बैंक मैनेजर के घर में हुई डबल मर्डर की घटना से जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जबकि थाना पुलिस हत्यारों की पहुंच से अभी बहुत दूर हैं। जबकि पुलिस के आलाधिकारियों की डबल मर्डर में शक की सुर्इं अपनों पर ही घूम रही है। वहीं, कॉलोनी के लोग इस बड़ी घटना से सहमे हुए हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की ओर से कई एजेंसी लगाई गई हैं, जो दिनभर हस्तिनापुर में मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए सबूत जुटाती रही।

12 24

बिजनौर के जलीलपुर ब्लॉक के पंजाब नेशनल में तैनात शाखा प्रबंधक संदीप कुमार की अनुपस्थिति में सोमवार शाम को उसके पांच वर्षीय बेटे रुकांश और 25 वर्षीय पत्नी शिखा की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े कस्बे के बीचो-बीच थाने से कुछ दूरी पर डबल मर्डर की इस बड़ी वारदात से कस्बे के लोग दहशत में आ गए। यहां पर मैनेजर की पत्नी और उसके बेटे के शव उसके घर में अलग-अलग कमरों में बेड के बॉक्स में मिले थे।

11 25

डबल मर्डर की घटना जिले में आग की तरह फैल गई। मामले की खबर मिलते ही सोमवार देर रात को ही एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फॉरेंसिंग की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच में लगाई गई। जो देर रात से ही मामले की जांच में जुटी है।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की और कई जानकारी जुटाई घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने पूरे मामले को जाना और मृतक महिला के पति बैंक मैनेजर संदीप से भी जनता से काफी देर पूछताछ की।

10 25

आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले की बारीकी से जांच की साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जल्द ही सभी जांच का कार्य पूरा किया जाए और पता लगाकर उनकी धरपकड़ की जाए इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

गहन जांच-पड़ताल में जुटी टीम

रुकांश और शिखा की हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जिसमें थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ उच्च पुलिस प्रशासनिक अधिकारी इस केस को स्वयं देख रहे हैं।

बैंक मैनेजर संदीप से की पूछताछ

आईजी प्रवीण कुमार और एसपी देहात केशव कुमार ने मृतक महिला के पति बैंक मैनेजर संदीप से भी काफी देर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने जहां पर वह तैनात है। उस बैंक की गतिविधियों को भी जाना और पुराने रिकॉर्ड के बारे में पूछताछ करते हुए बताया कि कहीं कभी किसी व्यक्ति से किसी बात को लेकर कई विवाद तो नहीं हुआ। जिस पर बैंक मैनेजर ने इस बात पर बोलते हुए कहा कि उनका किसी से कोई लेना-देना नहीं है। वह सीधे घर से बैंक जाते हैं, वहां पर लोगों का काम करते हैं। उसके बाद वापस अपने घर लौट जाते हैं।

एप्रोच रोड टूटने से घर आने में होती थी देरी

बैंक मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि भीमकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड जब सही थी। बिजनौर के जलीलपुर ब्लॉक से वापस आने के लिए उन्हें मात्र 30 से 35 मिनट तक खर्च करने पड़ते थे, परंतु जब से यह एप्रोच रोड टूटी है। उस समय से बिजनौर बैराज से होकर करीब 135 किमी का तीन घंटे का सफर तय कर रहे हैं। जिस कारण वह घर दो से तीन घंटे देरी से पहुंचते हैं।

पहली बार हुई इतनी बड़ी वारदात

कस्बे के लोगों का कहना है हस्तिनापुर महाभारतकालीन में इतनी बड़ी वारदात पहले कभी नहीं देखी। डबल मर्डर में गर्भवती महिला की हत्या का मामला कस्बे की घनी आबादी के बीच पहली बार हुआ है।

ट्रिपल मर्डर का जल्द ही खुलासा: योगेश वर्मा

मेरठ: पूर्व विधायक योगेश वर्मा मंगलवार को हस्तिनापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल मर्डर बेहद घृणित कार्य हुआ है। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाना पुलिस की विफलता है। उन्होंने कहा कि महिला के गर्भ में जो बच्चा था, उसका भी मर्डर हुआ है। दो नहीं तीन लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को शर्मसार कर देने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img