जनवाणी संवाददाता |
बागपत: फरीदाबाद के नंगला में राज मिस्त्री का कार्य करने गए तीन ग्रामीणों की सोते समय रविवार की देर रात लाठी डंडों व सरियों से हमला कर दिया, जिससे दो की मौके पर मौत हो गयी और एक की गंभीर हालत बनी हुई है।

पड़ौसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है। दो ग्रामीणों की हत्या से परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन मृतकों के शव लेने के लिए फरीदाबाद रवाना हो गए है। अभी मामले का पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी हत्या किस कारणों से हुई है।

