Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न अवार्ड और नेशनल सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित हुए डा. अंकुर शर्मा

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: पूरे देश से चिकित्सा को देश सेवा का प्रयाय बनाकर काम करने वाले चिकित्सको को मानव अधिकार और सामाजिक न्याय संस्था ने राष्ट्रिय चिकित्सा सेवा अवार्ड और कोरोना महामारी के समय समाज को अभूतपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सको को नेशनल सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित किया, जिसमें खतौली के प्रसिद्ध बाल चिकित्सक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य के पटना में किया गया था।

चिकित्सा को अपना कर्म मानकर गरीबों की सेवा करने वाले व कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान पर खेलकर लोगों की बीमारियों का इलाज करने वाले चिकित्सकों में मानव अधिकार और सामाजिक न्याय संस्था ने जनपद मुज्जफरनगर के कस्बा खतौली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा का चयन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार की राजधानी पटना में हुआ और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी रहे इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने डॉ अंकुर शर्मा के कार्य और देश सेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे चिकित्सक ही सही मायने में सुपर हीरो है। और इस राष्ट्रिय सम्मान के उनका असली अधिकार है ’ सम्मान के आयोजक संस्था ने बताया कि पूरे देश से 50 चिकत्सको का चयन किया गया।

जिनमे डॉ अंकुर शर्मा भी शामिल हैं। विगत कुछ वर्षो से अनेक ग्रामो, विभिन्न स्कूलों, जिला कारागार, अनाथ आश्रमो, वृद्धाश्रमों आदि स्थानों में 100 से अधिक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने, अनेक रक्तदान शिविर, योग शिविर आयोजित करने, 1000 से अधिक अखबारों, मैग्जीनो, सोशल मीडिया आदि में अनेक हेल्थ केयर और सोशल वेल्फेयर के लेखों के लिखने तथा कोविड महामारी के समय निशुल्क टेलीफोनिक परामर्श को सभी वर्गो के लोगो तक पहुचाने के प्रयास के कारण डॉ अंकुर शर्मा का राषटीय चिकित्सा संस्था चयन किया गया। अंकुर शर्मा की इस उपलब्धि पर नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img