Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डा. भीमराव अंबेडकर ने अमीर-गरीब की खाई मिटाई: रालोद

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रालोद कार्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमारे देश के संविधान का निर्माण कर प्रत्येक भारत के नागरिक को मत का अधिकार देकर अमीर व गरीब के बीच की खाई को पाटने का कार्य किया। उन्होंने सदैव दलितों एवं वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

वरिष्ठ नेत्री रालोद डा. प्रियंवदा तोमर ने कहा कि बाबा साहेब एक महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक एवं दार्शनिक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें 11 भाषाओं का ज्ञान था।

इस अवसर पर अरविन्द झाल, रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, संदीप सरोहा, डा. मुबारक अली, सर्वेश सिंभालका, पप्पू मेडिकल, हरेंद्र मेंबर, संजीव देशवाल, प्रदीप चौधरी, विशाल करौडी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img