Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डॉ हेडगेवार का जन्म दिवस महानगर में 43 स्थानों पर परंपरागत ढंग से मनाया

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष-2080 एवं संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म दिवस महानगर में 43 स्थानों पर परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया। वक्ताओं ने भारतीय नववर्ष के महत्व एवं संघ संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया।

बौद्धिक कार्यक्रम के बाद 2 शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने बस्ती क्षेत्र में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया, अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने संचलन का स्वागत किया। सभी 43 शाखाओं के कार्यक्रम के प्रारंभ में आद्य सरसंघचालक प्रणाम हुआ इसके बाद ध्वजारोहण गीत एवं अमृत वचन के बाद वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – चैत्र मास शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन का हमारे देश में विशेष महत्व है ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी भगवान राम एवं युधिष्ठिर का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था, गुरु अंगददेव जी का प्रकाशोत्सव, संत झूलेलाल का प्रकट उत्सव, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ एवं संघ संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज के दिन ही हुआ।

सुदर्शन नगर की जनक शाखा का पथ संचलन मधुकर कुंज संघकार्यालय से प्रारंभ होकर देहरादून चौक,खान आलमपुरा,राजा रानी बैंकट हॉल, जनक नगर तकिए से होते हुए जनकपुरी अंबेडकर चौक से मधुकर कुंज पर पहुंचकर समापन हुआ। कार्यक्रम में बौद्धिक विभाग प्रचारक प्रवीर, मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहन सिंह रहे। कार्यवाह देवेंद्र बंसल, प्रचारक चक्षु कार्यालय प्रमुख नीरज,संघचालक योगेश,कार्यवाह श्रेय, शेखर,आदि प्रमुख रूप से
उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img