- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मान
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ कुणाल जैन को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति मण्डल सहारनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.शिवांका सहित चार अन्य तीन अन्य चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।
कोरोना काल में समाज के प्रति अपने दायित्व का निष्ठा के साथ निर्वहन कर जनसेवा करने के लिए राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति मण्डल के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर निगम के नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

