Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सियासत की नई शुरुआत है डॉ. मंगलेश की मियां साहब से मुलाकात

मियां साहब ने कहा, ‘दुआ करूंगा कि अच्छे मतों से जीतें डॉक्टर साहब’

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: नगर निगम के चुनाव में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और समीकरणों की जंग में एक तस्वीर अचानक से चर्चा में आ गई है। यह तस्वीर है भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की इमामबाड़ा इस्टेट के गद्दीनशीन अदनान फर्रुख अली शाह ‘मियां साहब’ से उनके घर जाकर मुलाकात करने की। इसे डॉ मंगलेश की सियासत की नई शुरुआत और मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

अपने आवास पर डॉ. मंगलेश से मुलाकात के अवसर पर मियां साहब द्वारा कही गई बातों से यह निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि मियां साहब ने महापौर पद पर डॉ श्रीवास्तव का समर्थन किया है। वास्तव में मियां साहब और डॉ मंगलेश एक दूसरे से काफी समय से परिचित हैं। मुलाकात के दौरान मियां साहब ने स्पष्ट तौर पर यह कहकर अन्य दलों के प्रत्याशियों की पेशानी पर बल डाल दिया है कि वे दुआ करेंगे कि डॉक्टर साहब अच्छे मतों से चुनाव जीतें। उधर डॉ मंगलेश से मियां साहब को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया और कहा कि यह शहर सबका है और वह भी सबके हैं। सबको अपना मानने की भावना से ही वह मियां साहब से मिलने आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img