जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारत संचार निगम के सीएमडी पीके पुरवार ने डा. मनोज चौधरी को नियुक्ति पत्र भेजा है। नियुक्ति पत्र में बताया गया कि नियुक्ति से अगले 3 वर्ष की अवधि के लिए आपको बीएसएनएल में उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया जाता है।
इसके अलावा दादर नगर हवेली से कमलेश पटेल, महाराष्ट्र से रविंद्र रामदास बीरावके तथा मणिपुर से शिखोजैम, को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। डा. मनोज चौधरी ने जनपद शामली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में पहचान बनाते हुए भाजपा में जिले से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अनेकों दायित्व का निर्वहन किया है।
उनके द्वारा के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इसी को देखते हुए भाजपा संगठन ने डा. मनोज चौधरी को स्वतंत्र निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

