जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: गांव सिकंदरपुर में आर्गेनिक खेती से क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले वेद नेचुरल फार्म को प्रदेश में 17 राज्यों में से आम की लालिमा प्रजाति को पहला स्थान मिला है। लखनऊ में आम महोत्सव समिति ने किसान वेद सिंह के पुत्र डाक्टर रोहित तोमर को सम्मानित किया है।
शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर बाडी माजरा निवासी किसान वेद सिंह तोमर पिछले लगभग 15 वर्षों से आर्गेनिक खेती से फसलों और बागवानी से क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। जिसमें अपने द्वारा बनाई गयी देशी खाद और दवाई का प्रयोग कर फसलों को बीमारी से बचाते हैं।
जिसके चलते बागवानी में फलो के राजा आम की लालिमा प्रजाति को प्रदेश में शामिल 17 राज्यों मे प्रथम स्थान मिला। जिसको लेकर रविवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव समिति, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसान वेद सिंह तोमर के पुत्र डाक्टर रोहित तोमर को आम की लालिमा प्रजाति ने प्रथम पुरस्कार दिलाया। प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।