- अनुज खंडेलवाल को एशिया में 21वीं रैंक मिली
- ग्रैंड लाइव एशियन योगा चैंपियनशिप में दिखाया जलवा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: ग्रैंड लाइव एशियन योगा चैंपियनशिप में डा. श्रीपाल धामा को जहां बेस्ट कोच अवार्ड से जयपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया गया, वहीं अनुज खंडेलवाल ने पूरे एशिया में 21वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इन सब को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सम्मानित किया।
ग्रैंड लाइव एशियन योगा चौंपियनशिप में बेस्ट कोच अवार्ड से जनपद के डा. श्रीपाल धामा को महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनपद से अनुज खंडेलवाल ने पूरे एशिया में 21वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा हाल ही में आयोजित 36 वीं आल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में डा. श्रीपाल धामा ने गोल्ड मेडल एवं अनुज खंडेलवाल ने कांस्य पदक और गांव भैंसवाल के रजत पाल एवं अंकुश पाल, पूजा लंबा ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इनको मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि करो योग, रहो निरोग, यह मंत्र सभी को अपनी दिनचर्या में ढालना है। उन्होंने कहा कि बहुत सी बीमारियों का समाधान योग है परंतु ज्यादातर लोग अंग्रेजी दवाइयों पर डिपेंड होने की वजह से योग की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
कार्यक्रम में हरबीर मलिक, अंकित गोयल, योगाचार्य मुकेश वर्मा, पवन सिंघल, पंकज गोयल, व्यापार मंडल के अध्य्क्ष अनुराग जैन, जेपी छाबड़ा, सोम प्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिन जैन ने किया।

