जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर : डॉक्टर्स डे उपलक्ष में आयोजित दिल्ली प्रदेश आईएमए के वार्षिक उत्सव जो इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ उसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉ एम के तनेजा जो वरिष्ठ ईएनटी सर्जन जिनका एक वशिष्ठ करियर रहा है उनको उनकी निम्न उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अवॉर्ड जो दिल्ली प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर को दिया जाता है से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि डॉक्टर तनेजा 12 वर्षों तक ईएनटी डॉक्टर की राष्ट्रीय संस्था के कोषाध्यक्ष महासचिव तथा अध्यक्ष निर्वाचित हुए डॉक्टर तनेजा का विशेष योगदान दूरबीन विधि द्वारा कान के छेद से कान के पर्दे का ऑपरेशन कर 1100 से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाना था, जो फौज या पुलिस में अनफिट हो गए थे उन्हें बगैर निशान के ऑपरेशन करके मेडिकली फिट बनाया था। डॉक्टर तनेजा की शैक्षणिक क्षमता उनके व्यापक शोध से स्पष्ट है, जिसमें 75 से अधिक शोध पत्र और 450 उद्धरण शामिल है। डॉ तनेजा अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिका इंडियन जर्नल ऑफ़ ऑटोलॉजी के संपादक भी हैं|
जिसका प्रकाशन जनपद मुजफ्फरनगर से गत 30 वर्षों से होता है जो जनपद के लिए गौरव की बात है। 60 वर्ष की आयु में एमए योगा करना यूनिवर्सिटी टॉप करना तथा भ्रामरी प्राणायाम में पीएचडी करना उनकी समग्र कल्याण के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। इन उपलब्धियों के उपलक्ष में उन्हें आयुष मंत्रालय के गर्वनिंग बॉडी, साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी और राष्ट्रीय बहरापन उन्मूलन समिति में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में आए आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर असोकन और नीति आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर वी के पाल ने संयुक्त रूप से डॉक्टर तनेजा की योग्यता और समर्पण की सराहना की और कहा दिल्ली प्रदेश का सर्वाेच्च पुरस्कार लाइफटाइम अवॉर्ड प्रदान किया गया है, जो चिकित्सको के समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

